Exclusive Story: कहां हैं गुर्जर समाज? नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और डॉ.महेश शर्मा के लिए पीड़ितों ने जारी किया वीडियो

गोरखपुर कचहरी बस स्टेशन पर अव्यवस्थाओं का बड़ा खुलासा सामने आया है। मीडिया टीम के निरीक्षण के दौरान बस स्टेशन इंचार्ज ड्यूटी से गायब मिले, कार्यालय बंद मिला और पूछताछ काउंटर पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। यात्रियों ने पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी की शिकायत की, जबकि एक कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 22 May 2026, 8:39 PM IST

Noida Desk : अभी दीपिका नागर मौत मामला थमा नहीं कि एक और दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आ गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। ग्रेटर नोएडा में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां दो सगी बहनों ने अपने ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

पीड़िताओं का कहना है कि शादी के बाद से ही उनसे लगातार दहेज की मांग की जा रही है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्हें परेशान किया जाता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। दोनों बहनों ने अब जनप्रतिनिधियों और पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है।

एक ही परिवार में हुई थी दोनों बहनों की शादी

जानकारी के मुताबिक, बागपत जिले के घिटोरा गांव निवासी दो बहनों की शादी दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव में एक ही परिवार में हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग शुरू हो गई। पीड़िताओं का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज नहीं मिलने पर उन्हें लगातार ताने दिए गए और प्रताड़ित किया जाने लगा।

दोनों बहनों का कहना है कि उन्हें मानसिक दबाव में रखा जा रहा है और कई बार धमकियां भी दी गईं। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।

ग्रेटर नोएडा दीपक नागर हत्याकांड में इनसाइड स्टोरी, किसकी मौत का बदला लिया गया? 14 साल पहले लिखी गई थी हत्या की कहानी

वीडियो वायरल कर मांगी कार्रवाई

पीड़ित बहनों ने अपनी आपबीती बताते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में दोनों बहनें रोते हुए न्याय की मांग करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की अपील की है।

बहनों ने साफ कहा है कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई बड़ी घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उनके ससुराल पक्ष की होगी। वीडियो सामने आने के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस से न्याय की उम्मीद

पीड़िताओं ने पुलिस कमिश्नर और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इन लोगों से लगाई मदद की गुहार

वीडियो के अंत में दोनों बहनों ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर और सांसद डॉ. महेश शर्मा समेत कई लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

Location :  Noida

Published :  22 May 2026, 5:07 PM IST