
Sonbhadra: जरा सोचिए कि यदि आपके साथ कोई ऐसी बड़ी ठगी हो जाय, जिसमें आपको हजारों रुपए का चूना लग जाए, तो आप क्या करेंगे? ऐसा ही कुछ हुआ सोनभद्र जिले में एक युवक के साथ। राहत वाली बात यह रही कि उसे अपने पैसे मिल गए। आपके साथ भी ऐसा कुछ ना हो जाए, तो इसके लिए सोनभद्र की इस खबर से जरूर सीख लें। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। अब इसी मामले में जुगैल थाना क्षेत्र में साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। जुगैल पुलिस की साइबर टीम ने डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म PhonePe के माध्यम से ठगे गए 50,000 रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दिए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान की प्रभावशीलता सामने आई है।
ग्राम बैलगाड़ी निवासी अशोक कुमार साहू के साथ 30 नवंबर 2025 को अज्ञात साइबर अपराधियों ने फोन पे के जरिए 50,000 रुपये की ठगी कर ली थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई, जिससे पुलिस को त्वरित कार्रवाई का आधार मिला।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जुगैल थाना पुलिस की साइबर टीम सक्रिय हुई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का विश्लेषण कर संदिग्ध खाते में ट्रांसफर हुई पूरी राशि को समय रहते होल्ड करा दिया।
आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद संबंधित बैंक शाखा से ईमेल के माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया। प्रक्रिया पूरी होने पर ठगी गई पूरी 50,000 रुपये की रकम अशोक कुमार साहू के मूल खाते में वापस कर दी गई। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक उमाशंकर गिरी और महिला आरक्षी केशकली की साइबर हेल्प डेस्क टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
14 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, मां ने पूछा पिता का नाम तो जवाब आया- बड़ी दाढ़ी वाले…
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें, नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं या आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट करें। समय रहते शिकायत दर्ज कराने से धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
Location : Sonbhadra
Published : 19 February 2026, 3:24 PM IST
Topics : cyber crime sonbhadra news up crime