आखिर कौन था बाइक चुराने वाला शातिर? रामगढ़ताल पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 June 2026, 12:20 AM IST

Gorakhpur: शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमे में नई धाराएं बढ़ाते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0294/26 के वांछित अभियुक्त पिंटू शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को थाना रामगढ़ताल क्षेत्र से एक महिला की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना रामगढ़ताल में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला, आधी रात को नाबालिग किशोरी को भगा ले गया युवक

आरोपी की पहचान

जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी पिंटू शर्मा पुत्र स्वर्गीय विजय शर्मा, निवासी टोला मदरहवां, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं।

इस कार्रवाई को रामगढ़ताल पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

गोरखपुर में STF का बड़ा एक्शन, अवैध हथियार तस्करी गैंग का भंडाफोड़; जानिए कैसे होती थी शस्त्रों की खरीद-फरोख्त

कार्रवाई में शामिल टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक आरती यादव, कांस्टेबल उपेंद्र कुशवाहा, कांस्टेबल अरुण यादव, महिला कांस्टेबल सोनम तिवारी तथा महिला कांस्टेबल पूजा राठौर शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में चोरी और अन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  29 June 2026, 12:15 AM IST