दहेज के लिए हैवान बना पति! हत्या की कोशिश का चौंकाने वाला मामला

जनपद के थाना बनकटा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद की है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 29 June 2026, 2:31 AM IST
google-preferred

Deoria: जनपद के थाना बनकटा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में बनकटा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

आरोपी की पहचान 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोहनपुर अंडरपास के पास से आरोपी कुन्दन कुमार जायसवाल (38 वर्ष) पुत्र महादेव जायसवाल निवासी दास नरहिया, थाना बनकटा को गिरफ्तार किया। आरोपी पीड़िता का पति बताया जा रहा है।

“पुलिस से बच रहा था आरोपी, लेकिन मुखबिर की सूचना ने खेल खत्म कर दिया”, देवरिया में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के सामने स्थित झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को पीड़िता की मां ने थाना बनकटा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया। मामले में थाना बनकटा पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में संशोधन करते हुए हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई।

देवरिया में दुष्कर्म का आरोपी कई दिनों से पुलिस को दे रहा था चकमा, ऐसे आया फंदे में

पुलिस का बयान 

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  29 June 2026, 2:16 AM IST

Advertisement