गले में टायर, गड्ढों में फूल और फिर रामधुन; कानपुर में सड़कों की बदहाली पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

कानपुर शहर की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बर्रा-2 स्थित शास्त्री चौक और केसा हाउस के पास गले मे टायर डालकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 21 September 2026, 7:15 PM IST

Kanpur: शहर की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बर्रा-2 स्थित शास्त्री चौक और केसा हाउस के पास अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता गले में टायर डालकर सड़क पर उतरे और पदयात्रा निकालकर जर्जर सड़कों की स्थिति पर सरकार और प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की।

बायोमीट्रिक समानता की अड़चन हुई दूर, रामपुर प्रशासन की पहल से जुड़वा बहनों को मिली अलग पहचान

सड़क की बदहाली पर विरोध जताया, गड्ढों के बीच बैठकर नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों के बीच बैठकर नारेबाजी की। इसके बाद पानी से लबाबलब गड्ढों में फूल चढ़ाए गए और रामधुन गाकर सड़क की बदहाली पर विरोध जताया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर की कई सड़कों पर बने गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।

देवरिया में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रदर्शन, खाते से लाखों की निकासी का लगाया आरोप, CDO को सौंपा शिकायती पत्र

जिम्मेदारों विभागों को गम्भीरता से काम करने की जरूरत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए जिम्मेदार विभागों को गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उनका कहना था कि गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। वरिष्ठ नेता आलोक मिश्रा ने कहा कि गले में टायर डालकर प्रदर्शन करने का उद्देश्य सड़क की स्थिति को अलग तरीके से सामने रखना था। बुनियादी सुविधाओं में सड़कें महत्वपूर्ण हैं और इनकी मरम्मत में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

साथ ही जर्जर और गड्ढेदार सड़कों का सर्वे कराकर उनकी मरम्मत और निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

“नथिया, कमरधनी और बिछिया” खेत से लौटा परिवार तो उड़ गए होश, जानिए पीछे से कैसे गहने का बक्सा साफ कर गई पड़ोसन

बारिश के बाद शहर की सड़कें हुई चौपट

उन्होंने कहा कि बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़क की स्थिति और खराब हुई है, ऐसे में संबंधित विभागों को क्षतिग्रस्त सड़कों को चिह्नित कर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने शहर की सड़क व्यवस्था को लेकर प्रशासन के सामने अपनी मांग रखी।

Location :  kanpur

Published :  21 September 2026, 7:15 PM IST