चकिया के लतीफशाह डैम में ईद के दिन बड़ा हादसा हुआ। सीओ के अनुसार नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दो युवक डूब गए। गोताखोरों ने एक शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

सीओ का बयान
Chandauli: उत्तर प्रदेश चंदौली जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कल शाम लतीफशाह डैम में ईद का जश्न मामत में बदल गया। बता दें कि डैम में नहाते समय दो युवक की मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद अब चकिया के क्षेत्राधिकारी (सीओ) का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने घटना के बारे में ऐसा खुलासा किया है जिसने पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है।
क्षेत्राधिकारी चकिया ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवक डैम में नहाते समय अचानक लापता हो गए हैं। तत्काल थाना पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच में पता चला कि दोनों युवक गहरे पानी में चले गए थे, जिससे यह हादसा हुआ।
सीओ के अनुसार, सकलडीहा क्षेत्र से आठ लोगों का एक समूह ईद का त्योहार मनाने के लिए डैम पर आया था। इसी दौरान समीर (20) और एक किशोर पानी में नहाने लगे। गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों डूब गए। साथ आए दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
चंदौली के लतीफशाह डैम में ईद के दिन बड़ा हादसा हुआ, जिसके बाद सीओ का बड़ा बयान सामने आया है। सुनिए मामले को लेकर क्या बोले क्षेत्राधिकारी#DrowningIncident #EidTragedy @Uppolice pic.twitter.com/NVVoAhEA2O
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 22, 2026
चंदौली में उत्तम नगर हत्याकांड पर सोनकर समाज ने उठाई मांग, सरकार को दिया ये अल्टीमेटम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और SDRF की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने एक युवक का शव डैम से बाहर निकाल लिया। दूसरे किशोर की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी रहा।
सीओ ने बताया कि बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसों से बचने के लिए लोगों को गहरे पानी में जाने से बचना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए।
चंदौली में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, बाल-बाल बचे मजदूर; जांच के लिए कार्रवाई तेज
घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। एक युवक का शव निकलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं दूसरे किशोर की तलाश जारी रहने से परिजन बेसब्री से इंतजार करते नजर आए। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।