मदद के बहाने हाईवे पर लूट करने वाले गैंग का भंडाफोड़, पुलिस फायरिंग के बाद मचा हड़कंप

चंदौली में पुलिस और स्वाट टीम ने महिला वेशधारी लूट गिरोह का भंडाफोड़ किया। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ और चार गिरफ्तार हुए। गिरोह हाईवे पर राहगीरों को रोककर लूट करता था। 42 हजार की लूट के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तमंचा और नकदी बरामद की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 May 2026, 12:11 PM IST

Chandauli: चंदौली में पुलिस और स्वाट टीम ने एक बड़े आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो महिला का वेश धारण कर हाईवे पर राहगीरों और वाहन चालकों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया।

मदद मांगने के बहाने करते थे वारदात

गिरोह के सदस्य हाईवे पर वाहनों को रोकने के लिए कभी मदद मांगने तो कभी रास्ता पूछने का बहाना बनाते थे। जैसे ही वाहन चालक रुकते, आरोपी लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था और राहगीरों के लिए दहशत का कारण बना हुआ था।

Chandauli News: लंगर के लिए सिलेंडर नहीं… गुरुद्वारा कमेटी ने प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप, पढे़ं पूरी खबर

42 हजार की लूट का खुलासा

मामले का खुलासा अमेठी के एक ट्रक चालक द्वारा दर्ज कराई गई 42 हजार रुपये की लूट की शिकायत के बाद हुआ। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की, जिसके बाद पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो सका। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लूटे गए पैसों में से 2 हजार रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

मुठभेड़ में फायरिंग, एक बदमाश घायल

सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश बिहार के मोहनिया इलाके का निवासी बताया गया है।

Chandauli में तरुण खटिक हत्याकांड को लेकर सोनकर समाज में उबाल, न्याय और मुआवजे की मांग

चार गिरफ्तार, कई मामलों में पहले से वांछित

इस कार्रवाई में कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन आरोपी चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी आरोपियों पर पहले से ही लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस और मेडिकल टीम का बयान

घटना पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह था जो लंबे समय से हाईवे पर वारदात कर रहा था। वहीं मेडिकल कॉलेज चंदौली के इमरजेंसी चिकित्सक डॉ अजय वर्मा ने घायल बदमाश का उपचार किए जाने की पुष्टि की है।

Location :  Chandauli

Published :  18 May 2026, 12:11 PM IST