चंदौली में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, पैदल परेड में हाथ जोड़कर पुलिस से मांगी माफी

चंदौली में पुलिस की गिरफ्त में आते ही भोला भारती का अंदाज बदल गया। जिस आरोपी पर मारपीट के बाद जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप है, वह रेवसा इलाके में पुलिस के सामने हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता नजर आया। पुलिस ने उसकी पैदल परेड भी कराई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 November 2026, 5:15 AM IST

Chandauli: जिले में अलीनगर पुलिस ने हत्या की नीयत से गोली चलाने के मामले में वांछित आरोपी भोला भारती उर्फ करन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की रेवसा इलाके में पैदल परेड भी कराई, जहां वह हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता नजर आया।

मारपीट के बाद की थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2025 को रेवसा में भोला भारती ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहम्मद सुफियान के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि घटना के दौरान भागते समय आरोपी ने सुफियान पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

रेवसा में मारपीट और फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

कैली अंडरपास से हुई गिरफ्तारी

अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली अंडरपास के पास थानाध्यक्ष गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भोला भारती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए तमंचे को भी बरामद किया। तलाशी के दौरान एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और दो मोबाइल फोन भी मिले। गिरफ्तारी के बाद दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

बदायूं में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी की लहर

हिस्ट्रीशीटर का भाई है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, भोला भारती का बड़ा भाई धर्मेंद्र भारती अलीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और फिलहाल जिला बदर है। आरोप है कि भोला भी अपने बड़े भाई के नक्शे कदम पर चलते हुए आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। आरोपी के खिलाफ अलीनगर थाने में मारपीट और जानलेवा हमले समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

दुकान चूड़ा-लाई की, छत पर सवा 5 क्विंटल बारूद: दिवाली से पहले चंदौली में अवैध पटाखा जखीरे का भंडाफोड़

पुलिस ने कराई परेड

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भोला भारती की रेवसा इलाके में पैदल परेड कराई। इस दौरान वह पुलिस के सामने हाथ जोड़कर स्थानीय लोगों से माफी मांगता नजर आया। आरोपी ने लोगों से कहा कि अब वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Location :  Chandauli

Published :  4 November 2026, 4:48 AM IST