Road Accident: लखनऊ से इंदौर जा रही तेज रफ्तार बस ब्रिज के नीचे गिरी; 4 की मौत, कई घायल

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ब्यावरा बायपास पर 90 डिग्री के घुमावदार ब्रिज से गुजरते समय एक स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर सीमेंट-कंक्रीट की बाउंड्री वॉल से जा टकराई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 28 August 2026, 12:52 PM IST
google-preferred

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ब्यावरा बायपास पर 90 डिग्री के घुमावदार ब्रिज से गुजरते समय एक स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर सीमेंट-कंक्रीट की बाउंड्री वॉल से जा टकराई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

ब्रिज की बाउंड्री से घिसटती चली गई बस, खिड़कियों के कांच टूटे

जानकारी के मुताबिक, स्लीपर कोच बस नंबर NL 01 D-3436 लखनऊ से उज्जैन होते हुए इंदौर जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जब बस ब्यावरा बायपास पर इंदौर रोड की ओर बने घुमावदार ब्रिज पर पहुंची, तो चालक मोड़ का सही अनुमान नहीं लगा सका।

मोड़ पर बस को नियंत्रित करने की कोशिश के दौरान वाहन ब्रिज की सीमेंट-कंक्रीट बाउंड्री वॉल से टकरा गया। टक्कर के बाद बस काफी दूर तक घिसटती हुई आगे बढ़ी। इस दौरान बस की खिड़कियों के कांच टूट गए और कई यात्री बस से बाहर गिरकर ब्रिज के नीचे जा गिरे।

हादसे में ड्राइवर समेत चार की मौत

इस दर्दनाक हादसे में तीन यात्रियों की बस से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई, जबकि चालक की मौत बस के टकराने से हुई। मृतकों में कर्नाटक, बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्री शामिल हैं।

मृतकों की पहचान:

  • रवि केबी (45 वर्ष), पिता बसप्पा, निवासी बैंगलोर, कर्नाटक
  • बेलाल अली, पिता कलीम उल्ला मियां, निवासी गोपालगंज, बिहार
  • विकास, पिता अवध नारायण शुक्ला, निवासी तेंदुली, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश (बस चालक)
  • ज्योतिरादित्य, पिता विक्रम सिंह गौड़

घायलों को भोपाल किया गया रेफर, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने घायलों को बस से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के पीछे तकनीकी कारण था या चालक से कोई चूक हुई।

Location :  Madhya Pradesh

Published :  28 August 2026, 12:52 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement