बुलंदशहर में गोलीकांड: रुपयों के विवाद ने ली एक की जान, जानें पूरा मामला

बुलंदशहर के खानपुर गांव में रुपयों के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। दो दोस्तों पर गोली चली, एक की मौत, दूसरा घायल। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की, लेकिन सच अभी पूरी तरह से सामने नहीं आया है। जांच जारी है, राज खुलना बाकी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 12 October 2025, 11:15 AM IST
google-preferred

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों पर दबंगों ने हमला कर दिया। यह घटना चोला थाना क्षेत्र के गांव खानपुर की है, जहां दबंगों ने सोनू शर्मा और उनके दोस्त बंटी को गोली मार दी। इस हमले में सोनू शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पूरी घटना स्थल का निरीक्षण किया। घायल बंटी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतक सोनू शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बुलंदशहर में मिशन शक्ति की हुंकार: छात्राओं को मिली आत्मनिर्भरता और साइबर सुरक्षा की सीख

इस कांड को लेकर पुलिस ने मृतक के पिता और पुत्र सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस का बयान

शंकर प्रसाद, एसपी सिटी बुलंदशहर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद का है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तत्परता के साथ आरोपियों की तलाश में लगी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Police inspecting the scene

पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए

क्षेत्र में फैली दहशत

इस गोलीकांड की खबर से गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घटना को लेकर चिंतित हैं और जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

बुलंदशहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 24 घंटे में 43 चोरी के वाहन बरामद; मचा हड़कंप

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज़ कर दी गई है। फोरेंसिक टीम के सहयोग से जांच जारी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़कर मामले को सुलझाने का दावा कर रही है।

Location : 
  • Bulandshahr

Published : 
  • 12 October 2025, 11:15 AM IST