घात लगाकर बैठे थे कातिल, एक इशारे पर चली गोलियां! बदायूं में दिनदहाड़े ग्राम प्रधान पर हमले से दहशत का माहौल

बदायूं में ग्राम प्रधान पर दिनदहाड़े गोली चलाने वाले बाइक सवार कौन थे? हमले के पीछे क्या वजह थी? पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 13 October 2026, 5:48 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिनदहाड़े ग्राम प्रधान पर गोली चलाने की घटना सामने आई है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के प्रधान इस्लामुद्दीन को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

बगरैन से उदयपुर जाते समय हुआ हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन बगरैन से अपने घर उदयपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मार दी। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

बदायूं में खूनी खेल! बुजुर्ग पर ईंट-पत्थरों से हमला कर हत्या, बचाने आए 3 लोग भी घायल

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए प्रधान

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायल ग्राम प्रधान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। फिलहाल, गोली मारने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

बदायूं में भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस और बाइक की जबरदस्त टक्कर, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर

दिनदहाड़े वारदात से इलाके में दहशत

ग्राम प्रधान पर दिनदहाड़े हुए हमले से उदयपुर और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और हमले के कारणों का खुलासा होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Budaun

Published :  13 October 2026, 5:48 PM IST

Advertisement