
बदायूं में भीषण बस हादसा (Img- Dynamite News)
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसनें लोगों की रूह कंपा दी। सहसवान-दिल्ली-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर के पास एक मोटरसाइकिल पर जा रहे एक डिलीवरी बॉय को राज्य परिवहन (रोडवेज) की बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें कि घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। हादसे के तुरंत बाद घटना सूचना पुलिस को दी और घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा सहसवान-दिल्ली-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर के पास हुआ है। डिलीवरी बॉय अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी तुरंत मौत हो गई। हादसे में युवक का सिर इतनी बुरी तरह कुचल गया कि उसकी पहचान करने में काफी परेशानी आ रही है।
बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, मां घायल
हादसे के तुरंत बाद लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई, जिससे ट्रैफिक बाधित हो गया और हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
डिलीवरी बॉय का बैग (Img- Dynamite News)
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औरस्थिति का जायजा लेने लगी। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में लिया और इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान करने में जुटी है, अभी तक उसकी पहचान या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है।
बदायूं में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत; चार लोग हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार को राज्य परिवहन की बस ने टक्कर मारी है। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बस की रफ्तार क्या थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना के बारे में और जानकारी सामने आ सकेगी।
Location : Budaun
Published : 13 November 2026, 11:17 AM IST