Gorakhpur: बाजार से घर लौट रहे थे अभिमन्यु, तभी तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर; मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार
गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार अभिमन्यु चौहान की मौके पर मौत हो गई। हादसा 18 सितंबर की शाम जूडियो शॉपिंग मॉल के पास हुआ। पुलिस ने बस चालक जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में लिया है। मामले में मुकदमा दर्ज है।