बदायूं में पत्नी और सिपाही पर गंभीर आरोप, पढ़िये युवक की खुदकुशी के पीछे की खौफनाक कहानी

बदायूं के फैजगंज बेहटा में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने पत्नी और एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और मामले में हर पहलू की गहन पड़ताल की जा रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 31 March 2026, 6:10 PM IST

Budaun: बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मुड़िया धुरेकी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 35 वर्षीय सुरेश कश्यप का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच

घटना की जानकारी मिलते ही फैजगंज बेहटा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के बड़े भाई अमर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सुरेश पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव में था। उसका अपनी पत्नी के साथ लगातार विवाद चल रहा था। परिजनों का यह भी आरोप है कि एक स्थानीय सिपाही, महिला के कहने पर सुरेश को बार-बार परेशान करता था और उसके साथ मारपीट भी की गई थी।

Budaun Road Accident: बदायूं में हाईवे पर मौत का तांडव, ऑन द स्पॉट 2 मजदूरों की मौत

लगातार दबाव और धमकियों का आरोप

परिजनों के मुताबिक सुरेश पर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। उसे धमकियां दी जाती थीं और उसे प्रताड़ित किया जाता था। अमर सिंह का दावा है कि इन परिस्थितियों से परेशान होकर ही सुरेश ने यह कदम उठाया। परिवार का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो शायद यह घटना टल सकती थी।

पुलिस अधिकारियों का बयान

इस मामले में एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बदायूं में शिकायत हुई, FIR भी दर्ज… फिर भी नहीं मिला इंसाफ, झांसे में आया किसान; पढ़िये पूरा मामला

गांव में मातम, निष्पक्ष जांच की मांग

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 31 March 2026, 6:10 PM IST