घर लाने के कुछ देर बाद बिगड़ी हालत… 26 साल के युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

बदायूं के बरदरपुर गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवक शाम को श्मशान भूमि के पास नशे की हालत में मिला था। परिजन उसे घर लेकर पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 3 September 2026, 5:17 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव बरदरपुर में बुधवार रात एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

खेती-बाड़ी का काम करता था मोहित

मृतक की पहचान मोहित राठौर उम्र 26 वर्ष पुत्र ओमपाल सिंह निवासी ग्राम बरदरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहित खेती-बाड़ी का काम करता था और अविवाहित था। परिवार में दो भाई और दो बहनों में वह सबसे छोटा था।

ये भी पढ़ें- ‘गोबर से पक रहा 170 बच्चों का खाना’ देवरिया के पिपरा चंद्रभान गांव ने पेश की कचरे से कंचन की मिसाल

नशे की हालत में मिला था मृतक

मृतक के बड़े भाई सम्राट राठौर ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मोहित लाल पुल के पास पंजाबी श्मशान भूमि के नजदीक नशे की हालत में पड़ा हुआ था। इसी दौरान बहेड़ी के किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले आए।

परिजनों के अनुसार घर लाने के बाद शाम के समय उसे नहलाया-धुलाया गया, जिसके कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ता देख परिजन देर रात उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- “तुम पुलिस कंप्लेंट करो, मैं देखता रहूंगा”… जिम विवाद के बाद वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगी वजह

बड़े भाई सम्राट ने बताया कि अभी मौत के सही कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। वहीं गांव में युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इधर, परिवार में सबसे छोटे बेटे की मौत से मां-बाप सहित सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Location :  Budaun

Published :  3 September 2026, 5:17 PM IST

Related News

Advertisement