देवरिया में POCSO एक्ट में वांछित आरोपी का मस्कट कनेक्शन, पुलिस ने एयरपोर्ट पर बिछाया जाल और तोड़ डाली कमर

देवरिया पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत फरार चल रहे एक आरोपी को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 3 September 2026, 6:06 PM IST
google-preferred

Deoria: जनपद देवरिया के थाना बघौचघाट पुलिस ने दुष्कर्म से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को केडी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एसपी के निर्देश पर चल रहा था अभियान

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना बघौचघाट पुलिस ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें - Deoria के सत्यम का इंटरनेशनल कमाल! गांव से मिस्र तक पहुंची प्रतिभा, काहिरा मेडिकल यूनिवर्सिटी में रचा इतिहास

BNS की धाराओं में दर्ज था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, थाना बघौचघाट में मुकदमा संख्या 158/2026 दर्ज है। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 351(3), 352 और 64(1) के तहत पंजीकृत किया गया है। मामले में एक अभियुक्त की पुलिस को तलाश थी।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

बुधवार 3 सितंबर 2026 को थाना बघौचघाट पुलिस को मुखबिर से वांछित अभियुक्त के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केडी चौराहे के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने 39 वर्षीय संजय यादव, निवासी थाना क्षेत्र बघौचघाट, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पूछताछ, आगे की कार्रवाई जारी

गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी को थाना बघौचघाट पुलिस की वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Deoria News: ‘मां-बाप ने भेजा था पढ़ने दर्द लेकर लौटा मासूम’! गुस्साए परिवार का सवाल बच्चों के साथ ऐसा क्यों?

आरोपी से बरामद सामान

पुलिस ने आरोपी से कई चीजें बरामद कीं, जिनमें नोकिया कीपैड मोबाइल फोन, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, HDFC बैंक का रुपे (RuPay) कार्ड, कपड़े और अन्य निजी सामान शामिल हैं। इसके अलावा, उसके पास से 2,130 नकद, मस्कट से लखनऊ का टिकट और एक बोर्डिंग पास भी मिला।

Location :  Deoria

Published :  3 September 2026, 5:49 PM IST

Related News

Advertisement