
ब्याज के दबाव में दरिंदगी
महराजगंज: जनपद के चौक थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां कर्ज के पैसे और ब्याज को लेकर दबाव बनाने पहुंचे एक युवक पर महिला से छेड़खानी और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
क्या है पूरी खबर?
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खुईं बाजार निवासी दिव्या भारती पत्नी जनार्दन भारती ने बताया कि उन्होंने कंचनपुर गांव (सिंदुरिया थाना क्षेत्र) के रहने वाले रोशन गुप्ता से करीब 70,000 रुपये उधार लिए थे। उनके पति विदेश में हैं और आर्थिक तंगी के कारण वह समय पर न तो ब्याज दे पाईं और न ही मूलधन वापस कर सकीं।
सोनभद्र कलेक्ट्रेट में बड़ा हड़कंप! पेट्रोल लेकर पहुंचा युवक, समय रहते पुलिस ने टाली अनहोनी…
आरोपी लगातार फोन कर दबाव बना
महिला का आरोप है कि आरोपी लगातार फोन कर दबाव बना रहा था और कई बार घर आकर भी परेशान कर चुका था। 6 मई 2026 को दोपहर करीब 12:20 बजे आरोपी उनके घर पहुंचा। उस समय घर पर महिला का देवर मौजूद था, लेकिन कुछ देर बाद वह किसी काम से निचलौल चला गया।
आरोपी ने मारपीट करने की कोशिश
पीड़िता के मुताबिक, देवर के जाने के बाद आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। भागते समय उसका रुमाल महिला के हाथ में रह गया, जिसे उसने सबूत के तौर पर संभाल कर रखा है।
हमीरपुर में हैवानियत, शादी के लिए ब्यूटी पार्लर से लौट रही थीं युवतियां दहशत में
मामला दर्ज कर जांच शुरू
घटना से आहत पीड़िता ने चौक थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 6 May 2026, 7:51 PM IST
Topics : Latest News Maharajganj News up crime UP News