बृजमनगंज का गौरव: ऑलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र अमन अहमद का राष्ट्रीय ‘इंस्पायर अवॉर्ड’ में चयन

बृजमनगंज के ऑलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ‘इंस्पायर अवॉर्ड’ योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया है। अमन ने ट्रेन में आग लगने पर सुरक्षा के लिए एक अनोखा फायर अलार्म सिस्टम प्रस्तुत किया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 16 October 2025, 2:59 PM IST
google-preferred

Maharajganj: नगर पंचायत बृजमनगंज के ऑलमाइटी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज के होनहार छात्र अमन अहमद ने जिले का नाम रोशन किया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा आयोजित इंस्पायर अवॉर्ड योजना में अमन का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।

इस कार्य के लिए मिला सम्मान

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, जो हाल ही में लखनऊ पब्लिक कॉलेजियम में संपन्न हुई, में अमन ने एक अत्यंत उपयोगी और जीवन रक्षक फायर अलार्म सिस्टम मॉडल प्रस्तुत किया। इस मॉडल में उन्होंने दिखाया कि अगर ट्रेन के किसी कोच में आग लग जाती है और वह इलाका निर्जन है, तो वॉशरूम के पानी का उपयोग कर आग पर तुरंत काबू पाया जा सकता है।

यूपी में दोस्ती बिहार में दुश्मनी! BJP से खफा ओम प्रकाश, नाराज राजभर ने किया बड़ा ऐलान

वैज्ञानिकों की सराहना

अमन की इस रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण ने निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया। निर्णायक मंडल में ISRO (इसरो) और राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (NBRI) के वरिष्ठ वैज्ञानिक शामिल थे, जिन्होंने अमन के मॉडल की खूब प्रशंसा की और उसे राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया।

Students were awarded

छात्रों को किया गया पुरस्कृत

प्रतियोगिता में सिर्फ 31 चयनित

प्रदेशभर से कुल 300 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, लेकिन केवल 31 प्रतिभागियों को ही राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया, जिनमें बृजमनगंज के अमन अहमद भी शामिल हैं।

साइबर सुरक्षा पर गूंजा गोरखपुर, डीएम-एसएसपी ने किया जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ

सम्मान और गौरव का क्षण

अमन को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा अंगवस्त्र, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार न केवल अमन की मेहनत का परिणाम है, बल्कि स्कूल के अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का भी साक्ष्य है।

विद्यालय परिवार का गर्व

विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने अमन की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, यह सफलता केवल एक छात्र की नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय की है। यह प्रमाण है कि हम अपने विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन के लिए तैयार करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय के छात्र प्रतिवर्ष मंडल और जिला स्तर पर चयनित होते रहे हैं, लेकिन इस बार राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से गर्व की अनुभूति हो रही है।

विद्यालय में सम्मान समारोह

विद्यालय में अमन के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उसे माल्यार्पण कर, उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं इस गौरवपूर्ण पल का हिस्सा बने।

भविष्य की ओर एक मजबूत कदम

अमन अहमद की यह सफलता न केवल महराजगंज जनपद, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए प्रेरणा है। उनके मॉडल का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा और जीवन रक्षण है, जो आने वाले समय में बड़े स्तर पर उपयोगी हो सकता है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 16 October 2025, 2:59 PM IST

Related News

No related posts found.