
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहड़ा हाल्ट स्टेशन के पास मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति अत्यंत गंभीर है, चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है तथा शव तीन टुकड़ों में बंटा हुआ मिला। आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। तलाशी के दौरान उसके जेब से एक टिकट मिला, जिसका प्रिंट मिट चुका है, जिससे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं घटनास्थल के पास से एक पासपोर्ट साइज फोटो भी बरामद हुआ है, जिसे मृतक का होने की संभावना जताई जा रही है।
मृतक ने हल्का गुलाबी शर्ट और नीला जीन्स पहन रखा था। दाहिने हाथ में कलावा बंधा हुआ था तथा बीच की उंगली में अंगूठी पहनी हुई थी। उसका शरीर दोहरा व मजबूत तथा रंग गोरा बताया जा रहा है।
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है
Location : Maharajganj
Published : 14 April 2026, 6:41 PM IST