दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से महराजगंज में उबाल! आन्दोलन की चेतावनी

मिर्जापुर में हुई अधिवक्ता की हत्या ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है। न्यायिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं और अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। महराजगंज में इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन और मांगें तेज हो गई हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 April 2026, 12:28 PM IST
google-preferred

Mirzapur: मिर्जापुर जिले में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की दिनदहाड़े हत्या ने पूरे उत्तर प्रदेश में आक्रोश  है। 11 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 7:15 बजे हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद अधिवक्ता समाज में गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है और जगह-जगह विरोध तेज हो गया है।

महराजगंज में बार एसोसिएशन का कड़ा रुख

महराजगंज सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे सुरक्षा व्यवस्था की विफलता बताया है। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की है। उनका कहना है कि जब न्याय देने वाले ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में है।

गांव की सत्ता में छुपा ‘खेल’ बेनकाब! प्रधान प्रतिनिधि पर बड़ा एक्शन, DM ने छीने अधिकार

दो करोड़ मुआवजे और नौकरी की मांग

बार एसोसिएशन ने मृतक अधिवक्ता के परिवार के लिए दो करोड़ रुपये मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह कदम पीड़ित परिवार को राहत देने के साथ-साथ न्याय व्यवस्था में जनता का भरोसा भी मजबूत करेगा।

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग तेज

इस घटना के बाद एक बार फिर अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग जोर पकड़ चुकी है। अधिवक्ताओं का कहना है कि कई राज्यों में यह कानून पहले से लागू है, लेकिन उत्तर प्रदेश में अब तक इसकी अनदेखी की गई है।

चंदौली: ओवरलोड डंपर ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला, जानिये पूरा मामला

आंदोलन की चेतावनी से बढ़ा दबाव

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक हत्या का मामला नहीं, बल्कि पूरे न्यायिक तंत्र की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

पुलिस जांच पर टिकी नजरें

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया है। अब सभी की नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि इस गंभीर मामले में न्याय कब तक मिलता है।

Location :  Mirzapur

Published :  13 April 2026, 12:28 PM IST

Advertisement