
ज्ञापन सौंपा
Muzaffarnagar : जिले में भारतीय किसान यूनियन (तौमर) द्वारा प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन फिलहाल टल गया है। यह निर्णय प्रशासन और संगठन के बीच हुई लंबी वार्ता के बाद लिया गया। भाकियू तौमर के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को 35 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 16, 2026
प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। एसडीएम सदर, सीओ सदर, सीओ नई मंडी और छपार थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया।
भाकियू तौमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि संगठन की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 35 सूत्रीय मांग पत्र प्रशासन को सौंपा गया। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने 8 से 9 मांगों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि बाकी मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
मुजफ्फरनगर डीएम तक पहुंचा इस्लामिया इंटर कॉलेज का मामला, बदहाली और भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा बवाल
हालांकि संगठन ने साफ कर दिया है कि यदि शेष मांगों का समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो 4 जुलाई को प्रदेशव्यापी रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इस चेतावनी ने प्रशासन पर दबाव बनाए रखा है।
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने बताया कि संगठन की सभी मांगों को गंभीरता से सुना गया है। कई समस्याओं का तत्काल समाधान कराया गया है और शेष मांगों को संबंधित विभागों को भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Location : Muzaffarnagar
Published : 17 June 2026, 1:46 AM IST