यूपी की बड़ी खबर: सपा के कई नेता हाउस अरेस्ट, दाल मंडी पर गरमाई सियासत; जानिये पूरा अपडेट

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर है। वाराणसी के दाल मंडी जा रहे समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर दिया गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 22 February 2026, 12:32 PM IST

Varanasi/Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वाराणसी के दाल मंडी जा रहे सपा के कर्ई नेताओं को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया। सपा के नेता दाल मंडी में पीड़ितो से मुलाकात करने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि दाल मंडी में कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है, इसलिये वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को भी पुलिस ने वाराणसी जाने से रोक लिया है। लाल बिहारी यादव पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। इसके साथ ही कुछ अन्य नेताओं को हाउस अरेस्ट किये जाने की खबर है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 22 February 2026, 12:32 PM IST