बड़ी खबर: यूपी में इन 13 PCS अफसरों के तबादले, तीन जिलों के ADM हटे, देखें पूरी लिस्ट

इस फेरबदल में अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और अन्य वरिष्ठ पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। शासन द्वारा जारी सूची में महोबा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, प्रयागराज और झांसी समेत कई जिलों के अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 2 September 2025, 10:33 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को एक अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और अन्य वरिष्ठ पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। शासन द्वारा जारी सूची में महोबा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, प्रयागराज और झांसी समेत कई जिलों के अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है।

देखें पूरी लिस्ट

  1. राम प्रकाश अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महोबा को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
  2. कुंवर पंकज को प्रयागराज के मुख्य राजस्व अधिकारी से हटाकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महोबा की जिम्मेदारी दी गई है।
  3. उन्नाव के उप जिलाधिकारी नवीन चंद्र को अपर जिलाधिकारी (भू-अभिलेख) मेरठ भेजा गया है।
  4. ज्योति राय अभी तक लखनऊ में पशुपालन निदेशालय की उप निदेशक थीं। उनको बलरामपुर का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है।
  5. प्रदीप कुमार को बलरामपुर का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) से हटाकर लखनऊ में पशुपालन निदेशालय के उप निदेशक रूप में भेजा है।
  6. सुनंद सुधाकरन को अपर आयुक्त (वाराणसी मंडल) भेजा गया है।
  7. राकेश सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुल्तानपुर बनाया गया है। वह अभी अपर जिलाधिकारी (नगर ट्रांस गोमती) लखनऊ की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
  8. राजकुमार मित्तल को अपर जिलाधिकारी (नगर ट्रांस गोमती) लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।
  9. पवन कुमार को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ में प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।
  10. राज कुमार सिंह यादव को उप जिलाधिकारी (महोबा) से हटाकर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बाराबंकी के पद पर भेजा गया है।
  11. मो. कमर को नगर निगम झांसी में अपर नगर आयुक्त से हटा दिया और अब उन्हें महिला कल्याण निदेशालय (लखनऊ) में उप निदेशक के पद पर तैनात किया।
  12. राहुल कुमार यादव को नगर निगम झांसी का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।
  13. अंजली गंगवार कासगंज उप जिलाधिकारी से हटाकर को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ (लखनऊ) में प्रधान प्रबंधक बनाकर भेजा गया है।

सरकार का सख्त आदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि तत्काल सभी अफसर अपनी नवीन तैनाती जॉइन करें। उत्तर प्रदेश में व्यवस्था को बेहतर करने के लिए इन 13 पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 1 September 2025, 7:36 PM IST