Crime in Bulandshahr: देवर को बलमा बनाना चाहती थी भाभी, नहीं हुई ख्वाहिश पूरी तो कर डाला घर का सत्यानाश

बुलंदशहर के खुर्जा इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। देवर से शादी की जिद पूरी न होने पर महिला ने पहले देवर और अपनी चार साल की बेटी की हत्या कर दी, फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 16 March 2026, 1:49 PM IST

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। यहां एक महिला ने अपने ही देवर को जीवनसाथी बनाने का सपना देख लिया था, लेकिन जब देवर ने इस रिश्ते को मानने से साफ इनकार कर दिया तो मामला इतना बिगड़ गया कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। महिला ने पहले अपने देवर और अपनी 4 साल की मासूम बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग इस वारदात को सुनकर हैरान हैं। मामला कुछ दिनों पुराना है, लेकिन खुलासा अब हो रहा है।

रेलवे ट्रैक के पास दिल दहला देने वाला मंजर

यह मामला खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के नेहरूपुर गांव का है। बीते शुक्रवार को सुबह रेलवे ट्रैक की जांच कर रहे कर्मचारियों को पटरी के किनारे एक पेड़ पर महिला का शव लटका हुआ दिखाई दिया। जब कर्मचारी पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पेड़ के नीचे एक युवक और एक छोटी बच्ची के शव पड़े हुए हैं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बेरोजगार होने का ताना…बेटे ने ही कर दिया बाप के साथ बड़ा कांड; बुलंदशहर में वारदात से सनसनी

प्रेम संबंध बना परिवार में विवाद की वजह

जांच के दौरान मृतकों की पहचान देवी सरकार (32), उनके देवर सरल सरकार (28) और चार साल की बेटी सावंती के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में महिला के पति अपेश्वर ने बताया कि उसकी पत्नी देवी और उसके छोटे भाई सरल के बीच प्रेम संबंध थे। देवी अपने देवर के साथ ही जिंदगी बिताना चाहती थी और उसी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। हालांकि सरल इस रिश्ते को मानने के लिए तैयार नहीं था और उसने साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े और तनाव की स्थिति बनी रहती थी।

इनकार के बाद उठाया खौफनाक कदम

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वारदात से तीन दिन पहले पति-पत्नी के बीच भी काफी झगड़ा हुआ था। इसके बाद देवी अपनी बेटी को लेकर देवर के पास चली गई थी। बताया जा रहा है कि जब सरल ने आखिरी बार भी शादी से इनकार किया तो देवी गुस्से और हताशा में आ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसने पहले अपने देवर और बेटी की गला दबाकर हत्या की और बाद में खुद पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

UP Crime News: बुलंदशहर में पूर्व विधायक के भतीजे की पीट-पीटकर हत्या, कई थानों की फोर्स तैनात

मजदूरी करने आया था परिवार

पुलिस के अनुसार, यह परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर का रहने वाला था। परिवार खुर्जा की एक पॉटरी फैक्ट्री में मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहा था। देवी और उसका पति करीब ढाई महीने पहले ही यहां काम करने आए थे, जबकि देवर पिछले छह महीने से यहां रह रहा था। देवी का एक 10 साल का बेटा भी है, जो उस समय अपने दादा के साथ गांव में रह रहा था।

Location : 
  • Bulandshahr

Published : 
  • 16 March 2026, 1:49 PM IST