हिंदी
ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत (Img: AI Generated Image)
Bareilly: बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दांडी अभय चंद के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार महिला और पुरुष उछलकर सामने से आ रहे ट्रक के सामने जा गिरे।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक की चपेट में आने से दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।
ये भी पढ़ें- Maharajganj News: अयोध्या दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ उड़ाया माल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों बाइक सवार बहेड़ी से उत्तराखंड के रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में दांडी अभय चंद के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद दोनों सड़क पर उछलकर ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही।
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: युवाओं को आतंकी बनाने की साजिश, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का भारत विरोधी नेटवर्क ध्वस्त, 52 गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी उनके परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी।
Location : Bareilly
Published : 20 August 2026, 8:35 PM IST
Topics : bareilly news Nainital Highway Road Accident