हिंदी
देवरिया में बेसिक शिक्षा विभाग का कड़ा रुख (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया में विद्यालयों में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के प्रवेश करने और विद्यालयों की निष्प्रयोज्य अथवा जर्जर परिसंपत्तियों की तस्वीरें लेकर विभाग की छवि खराब करने के मामले को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है।
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अभी इस संबंध में कोई पत्र जारी नहीं किया गया है, हालांकि कई जनपदों में ऐसे आदेश जारी किए जा चुके हैं और देवरिया में भी जल्द पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रशासन और विभाग के सहयोग के लिए है, लेकिन मीडिया की आड़ में कुछ अवांछनीय तत्व विद्यालयों में बिना अनुमति पहुंच जाते हैं। ऐसे लोग कई बार पहले से निष्प्रयोज्य घोषित शौचालय, जर्जर भवन या ध्वस्तीकरण के बाद बचे मलबे की तस्वीरें लेकर उन्हें प्रमुखता से दिखाते हैं।
ये भी पढ़ें - Deoria: कागजों में खुल रहे थे आंगनबाड़ी केंद्र, मौके पर लटके मिले ताले! जांच के बाद मचा हड़कंप
अधिकारी के मुताबिक, ऐसी तस्वीरों को संदर्भ से अलग दिखाकर सरकार, शासन और विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जाता है। इसी को देखते हुए विद्यालयों में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के प्रवेश करने वालों पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता का प्रशासन स्वागत करता है और मीडिया के सहयोग को महत्वपूर्ण मानता है।
ये भी पढ़ें - Deoria Road Accident: घर लौटते वक्त अचानक हुआ बड़ा हादसा, सड़क पर तड़पते रहे दो युवक, इलाज के दौरान दोनों की मौत
Location : Deoria
Published : 20 August 2026, 6:51 PM IST
Topics : Deoria News UP School UP News Uttar Pradesh News