एक युवती से बातचीत बनी युवक की बर्बादी की वजह! डेढ़ साल बाद खुला आंवला का एसिड अटैक राज, दबोचा गया आरोपी

युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद तेजाब हमले तक कैसे पहुंचा? पुलिस ने करीब डेढ़ साल बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में क्या खुलासा किया?

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 10 October 2026, 8:20 PM IST
google-preferred

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला में अंकुश पर हुए एसिड अटैक के मामले में पुलिस ने करीब डेढ़ साल बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कासगंज निवासी चन्द्रकेश उर्फ चन्द्रवीर ने युवती से बातचीत को लेकर हुए विवाद के बाद अंकुश पर तेजाब फेंकने की साजिश रची थी। शनिवार को एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

युवती से बातचीत को लेकर हुआ था विवाद

एसपी साउथ अंशिका वर्मा के मुताबिक, पूछताछ के दौरान चन्द्रकेश ने बताया कि उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती अंकुश से भी बातचीत करती थी। आरोप है कि चन्द्रकेश ने अंकुश को युवती से बात करने से मना किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

पुलिस का दावा है कि इसी विवाद के बाद चन्द्रकेश ने अंकुश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और अपने एक दोस्त को भी इसमें शामिल कर लिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर अंकुश पर तेजाब से हमला किया। पुलिस मामले में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बरेली में दर्दनाक रेल हादसा, बंद फाटक के नीचे से भतीजा निकला पार, पीछे आ रहे चाचा को एक्सप्रेस ट्रेन ने कुचला

14 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा

इस मामले में 7 मार्च 2025 को यादराम वर्मा की तहरीर पर आंवला थाने में 14 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में मामले की जांच भमोरा थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह को सौंपी गई।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की गई। इसी क्रम में कासगंज निवासी चन्द्रकेश की भूमिका सामने आई। पुलिस का दावा है कि वारदात में उसके एक अन्य साथी के शामिल होने के साक्ष्य भी मिले हैं। हालांकि, पहले नामजद किए गए अन्य लोगों की भूमिका को लेकर जारी प्रेस नोट में स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

अरिल नदी के पुल से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और शनिवार दोपहर करीब 1:20 बजे आंवला-अलीगंज मार्ग पर अरिल नदी के पुल से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र 25 वर्ष बताई गई है। वह कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के तबलपुर गांव का रहने वाला है।

बरेली में करोड़ों के खेल का पर्दाफाश, 66 करोड़ के चेक बाउंस होते ही धड़ाम हुआ समझौता, अब प्रशासन ने उठाया यह कड़ा कदम

दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी पर स्थिति स्पष्ट नहीं

पुलिस के मुताबिक, तेजाब हमले की वारदात में चन्द्रकेश के साथ उसका एक दोस्त भी शामिल था। हालांकि, जारी प्रेस नोट में दूसरे आरोपी का नाम और उसकी गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में भमोरा थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह, सर्विलांस प्रभारी अभिषेक, एसओजी द्वितीय प्रभारी अमरेश सिंह और आंवला थाने के उपनिरीक्षक सुमित सिंह शामिल रहे।

Location :  Bareilly

Published :  10 October 2026, 8:20 PM IST

Related News

Advertisement