हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Source: Pinterest )
Balrampur: बलरामपुर में पुलिस और जांच एजेंसियों की कार्रवाई अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इस संवेदनशील मामले में राजस्व, निर्वाचन, खाद्य एवं रसद, पंचायत और पासपोर्ट विभाग से प्राप्त अभिलेखों का गहन परीक्षण पूरा कर लिया गया है। अब पुलिस का पूरा फोकस आरोपियों की गिरफ्तारी पर है।
जांच में जुटी टीमों ने विभिन्न सरकारी विभागों से जुटाए गए दस्तावेजों का मिलान कर कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। इसके बाद जरवा थाना पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश बढ़ा दी है। स्थानीय स्तर पर भी लगातार सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।
जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कराने वाले पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। आशंका है कि इस मामले में केवल फर्जी पहचान पत्र बनवाने वाले ही नहीं, बल्कि आवेदन तैयार करने, सत्यापन कराने और परिचयकर्ता बनने वाले कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
Balrampur Double Citizenship Case में खुफिया एजेंसियों ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में बड़ी संख्या में नेपाली नागरिकों के नाम भारतीय मतदाता सूची में शामिल होने के पीछे संभावित राजनीतिक संरक्षण की आशंका जताई गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Gorakhpur Crime: एक ‘ना’ से बौखलाया युवक… युवती ने नहीं मानी बात, फिर आरोपी ने कर दी सारी हदें पार
पुलिस अब उन लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिन्होंने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कराने, आवेदन भरवाने, सत्यापन कराने या पहचानकर्ता के रूप में सहयोग किया। जांच अधिकारियों का मानना है कि दस्तावेजों की यह पूरी कड़ी केस को सुलझाने में अहम साबित होगी।
‘कमरा नहीं, मंदिर है’: जानिए कैसे एक मां ने 27 साल से संजो रखी है कारगिल हीरो उदयमान की यादें
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मामले में उपलब्ध सभी साक्ष्यों का परीक्षण कर लिया गया है। अब जांच अगले चरण में पहुंच चुकी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर जांच का दायरा बढ़ाकर अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जाएगी।
Location : Balrampur
Published : 26 July 2026, 10:05 AM IST
Topics : Balrampur DM Balrampur sp Balrampur