बलरामपुर में तेज रफ्तार डंपर ने छीनी जिंदगी, आखिर कब थमेंगे सड़क हादसे?

बलरामपुर में रफ्तार ने एक बार फिर बेगुनाह की जिंदगी छीन ली। तुलसीपुर रोड पर एमपीपी इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें इलाज कराने शहर आई महिला हादसे का शिकार हो गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 July 2026, 4:21 PM IST

Balrampur: जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर रफ्तार के जुनून ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। तुलसीपुर रोड पर स्थित एमपीपी इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई और अनियंत्रित डंपर का पिछला पहिया उनके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी डंपर चालक बीच सड़क पर ही अपना वाहन छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहा।

आंखों के सामने खोया पत्नी को

हादसे के शिकार महिला की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के शिवचरनडीह गांव निवासी जनक लली के रूप में हुई है। वह अपने पति राम सुंदर के साथ इलाज कराने के लिए बलरामपुर शहर आई थीं। उनके पति डाक विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए लेकिन आंखों के सामने पत्नी की इस तरह मौत हो जाने से गहरे सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि जैसे ही बुजुर्ग दंपत्ति एमपीपी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी पीछे से काल बनकर आए डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

Share Market Crash: ट्रंप बोले सीजफायर खत्म, कच्चे तेल में लगी आग और क्यों हुआ शेयर बाजार धड़ाम

​हादसे के बाद तुलसीपुर रोड पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

मामले में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है, जबकि मृतका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों में गहरा

बलरामपुर में हाईवोल्टेज तारों की चोरी में यह निकला मास्टरमाइंड, पुलिस भी हैरान

स्थानीयों में आक्रोश

आक्रोश है। लोगों का कहना है कि तुलसीपुर रोड पर अवैध अतिक्रमण के कारण सड़क काफी संकरी हो चुकी है, जिससे आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार डंपर चालक की तलाश तेज कर दी है।

Location :  Balrampur

Published :  8 July 2026, 4:18 PM IST