Share Market Crash: ट्रंप बोले सीजफायर खत्म, कच्चे तेल में लगी आग और क्यों हुआ शेयर बाजार धड़ाम

वैश्विक तनाव बढ़ने और अमेरिका-ईरान से जुड़े घटनाक्रम के बीच भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार दोपहर तेज गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़े नुकसान के साथ बंद हुए, जबकि बैंकिंग और ऑटो समेत कई सेक्टरों के शेयर दबाव में रहे।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 8 July 2026, 3:59 PM IST
google-preferred

New Delhi: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर बुधवार को पूरी दुनिया के वित्तीय बाजारों में देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ईरान के साथ सीजफायर खत्म किए जाने के बयान के बाद क्रूड ऑयल में आग लग गई जबकि दुनिया के शेयर बाजार धड़ाम हो गए और सेंसेक्स 1900 अंक नीचे चला गया, जबकि निफ्टी 2% से अधिक टूट गया। FMCG के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली दिखी।

ट्रंप बोले- ईरान से समझौता खत्म

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान के साथ हुआ अंतरिम समझौता अब खत्म हो चुका है। उनसे बात करना सिर्फ समय की बर्बादी है।” उन्होंने यह बयान तुर्की की राजधानी अंकारा में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान दिया। यह बयान ऐसे समय आया, जब अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों पर हुए हमलों के जवाब में ईरान पर सैन्य कार्रवाई की है।

कच्चे तेल की कीमतों में 6% का उछाल

भूराजनीतिक तनाव बढ़ने के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में तेज खरीदारी देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड करीब 6.19 फीसदी की तेजी के साथ 78.75 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड 6.36 फीसदी चढ़कर 74.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

भारतीय शेयर बाजार 2% टूटा

तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1900 अंक गिर गया। वहीं निफ्टी 545.45 अंक यानी 2.34 फीसदी गिर गया। निफ्टी 50 के केवल तीन शेयर बढ़त में रहे, जबकि 47 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे। इससे साफ है कि बिकवाली सिर्फ कुछ चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि लगभग पूरे बाजार में दबाव देखने को मिला।

ऑटो, बैंकिंग और बड़े शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव

बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली ऑटो, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, आईटी और FMCG शेयरों में देखने को मिली। इंडिगो का शेयर करीब 5.5 फीसदी टूट गया। श्रीराम फाइनेंस और जियो फाइनेंशियल में भी 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। मारुति सुजुकी 4 फीसदी से ज्यादा फिसल गई, जबकि बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट और एलएंडटी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, अडाणी पोर्ट्स, ICICI बैंक, HDFC बैंक, SBI, TCS, NTPC, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा जैसे दिग्गज शेयर भी दबाव में रहे।

Location :  New Delhi

Published :  8 July 2026, 3:56 PM IST

Advertisement