Balrampur: ईदगाह के पास क्या हुआ था जो पुलिस को लेना पड़ा ये एक्शन

बलरामपुर में पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम खम्हुआ स्थित ईदगाह के पास हुई घटना के बाद पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 July 2026, 11:05 PM IST

Balrampur: जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हुआ स्थित ईदगाह के पास बीती शाम पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को शनिवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस टीम ने कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया है।

​यह मामला 24 जुलाई की शाम का है, जब पीआरवी-5038 को ग्राम खम्हुआ में एक महिला के साथ मारपीट होने और बच्ची छीने जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए महिला को भीड़ के बीच से सुरक्षित निकालने का प्रयास करने लगे।

इसी दौरान स्थानीय निवासी समरुद्दीन, सद्दाम, फखरुद्दीन और सिराज ने कुछ अन्य लोगों तथा महिलाओं के साथ मिलकर लामबंद होकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।

​पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी

उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए लकड़ी के चेलों से प्रहार किया, जिससे आरक्षी दीपक कुमार राय और आरक्षी चालक मोहम्मद आरिफ चोटिल हो गए। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी और सरकारी काम में रोड़ा अटकाया।

इस घटना के संदर्भ में पीड़ित पुलिसकर्मियों की प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली देहात में सुसंगत धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया था।

एक फर्जी इनवॉइस ने डुबो दिए 14 लाख! बलरामपुर के कारोबारी के साथ हुई बड़ी साइबर ठगी, अब शुरू हुई जांच

आरोपियों के नाम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कोयलरा मोड़ के निकट घेराबंदी करके तीन नामजद अभियुक्तों समरुद्दीन, सद्दाम उर्फ बैल और फखरुद्दीन को धर दबोचा। तीनों आरोपी ग्राम खमौव्वा के निवासी हैं।

बलरामपुर जिला न्यायालय में रेलवे का पक्ष रखेंगे अधिवक्ता मोहित कुमार, रेलवे प्रशासन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

टीम में शामिल पुलिसकर्मी

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र चौधरी, हेड कांस्टेबल मुन्ना प्रसाद, दीनानाथ राजभर और रिक्रूट कांस्टेबल राधेश्याम शामिल रहे। पुलिस अन्य नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Location :  Balrampur

Published :  25 July 2026, 10:56 PM IST