घेराबंदी, गोलियां और गिरफ्तारी: बलिया में रात के अंधेरे में हुआ कुछ ऐसा की कांप उठे बदमाश

बलिया के बैरिया क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो घायल हो गए। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और लूट का सामान बरामद किया। बदमाशों ने हाल ही में डकैती और लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 24 March 2026, 8:42 AM IST

Ballia: बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक रोमांचक पुलिस मुठभेड़ ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

मुखबिर की सूचना बनी कार्रवाई की चाबी

डाइनामाइट न्यूज़ संवददाता के अनुसार, पुलिस द्वारा जानकारी मिली कि रात करीब 9:25 बजे बैरिया पुलिस नियमित गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि डकैती और लूट की कई घटनाओं में वांछित बदमाश बुधनचक से दया छपरा-नौरंगा मार्ग पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी।

खुद को घिरता देख बदमाशों ने शुरू की फायरिंग

जैसे ही बदमाशों को पुलिस की मौजूदगी का आभास हुआ, उन्होंने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुनीत कुमार के दाहिने पैर और चन्दन उर्फ माही के बाएं पैर में गोली लगी।

Uttar Pradesh: गोरखपुर में हिस्ट्रीशीटरों पर प्रहार, 3 दिन में इतने अपराधियों की हुई पड़ताल

तीसरा बदमाश मौके से दबोचा गया

मुठभेड़ के दौरान तीसरे आरोपी राघव पाण्डेय को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। वह मोटरसाइकिल के पास छिपा हुआ था। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हथियार और लूट का सामान बरामद

गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, लूटे गए जेवरात जैसे मेहंदी, करधनी, मांग टीका और टप्स, साथ ही एक लूटी हुई मोटरसाइकिल बरामद की है।

छोटी सी टक्कर, बड़ा बवाल: मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 6 घायल; 16 गिरफ्तार

पहले भी कर चुके हैं बड़ी वारदातें

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 8-9 फरवरी 2026 की रात भीखा छपरा में डकैती और 3 मार्च 2026 को चकिया-बैरिया मार्ग पर मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

घायल बदमाशों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है और आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

Location : 
  • Ballia

Published : 
  • 24 March 2026, 8:42 AM IST