हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Img: Google)
Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बाग मोहल्ले में सामने आया यह मामला इंसानियत और रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। लखनऊ की रहने वाली महिला की शादी तीन साल पहले रेहान से हुई थी। शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य था, लेकिन समय के साथ घर का माहौल बदलने लगा।
पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर अच्छन ने अवैध तमंचे के बल पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि डर और सामाजिक दबाव के कारण वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन अत्याचार बढ़ने के बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपने पति को पूरी घटना बताई।
पीड़िता के अनुसार, जब उसने पति रेहान को ससुर की हरकतों के बारे में बताया, तो जवाब उम्मीद से बिल्कुल अलग था। आरोप है कि पति ने न सिर्फ उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया, बल्कि फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया और यहां तक कहा कि “पिता के साथ कोऑर्डिनेट करो।”
ट्रेन की सीट के नीचे छिपा था 36 लाख का राज… बैग खुलते ही जीआरपी भी रह गई हैरान!
महिला का कहना है कि जब उसने ससुर की करतूतों का विरोध किया, तो उसे मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पति ने उसे घर छोड़ने के लिए भी कह दिया। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाने का रुख किया।
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि शुरुआती तौर पर कार्रवाई में देरी के चलते आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस भर्ती परीक्षा में उम्र का झूठ पकड़ा गया: हाईस्कूल और आधार में हेराफेरी कर बैठे थे अभ्यर्थी
इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग भी इस मामले को लेकर स्तब्ध हैं। यह मामला सिर्फ अपराध नहीं बल्कि घरेलू रिश्तों के टूटने और सामाजिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।
Location : Bahraich
Published : 11 June 2026, 7:32 PM IST