Bahraich News: आखिर क्यों होती है इंडो नेपाल की सामुहिक बैठकें, जानें पूरी खबर

बहराइच से खबर सामने आई है। यहां रुपईडीहा वर्षों से भारत नेपाल के सीमावर्ती अधिकारी हर तीसरे माह बारी बारी से एक दूसरे के देश में बैठकें करते हैं

Updated : 26 June 2025, 9:00 PM IST
google-preferred

बहराइच:  उत्तर प्रदेश के बहराइच से खबर सामने आई है। यहां रुपईडीहा वर्षों से भारत नेपाल के सीमावर्ती अधिकारी हर तीसरे माह बारी बारी से एक दूसरे के देश में बैठकें करते हैं। अपने अपने विचार व्यक्त करते हैं। समस्याओं पर मंथन होता है। परंतु बार्डर की समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक,स्थानीय इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर भारत नेपाल के सीमावर्ती जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक  बैठक में पड़ोसी नेपाली जिला बर्दिया के जिलाधिकारी सुरेंद्र पौडेल, नेपाली पुलिस के डीएसपी चक्र डम्बर पाल, आर्म्ड पुलिस फोर्स के एसपी मान बहादुर शाही, बांके जिले के जिलाधिकारी धर्मराज जोशी, एसपी राम प्रसाद घर्ती व ए पी एफ के एसपी शोभाकांत खनाल, बहराइच की जिलाधिकारी मोनिका रानी, एसपी राम नयन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह, क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा हर्षिता तिवारी, एसएसबी 42वी वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत सहित अनेकों अधिकारी मौजूद रहे।

इंडो नेपाल बार्डर पर भारत की ओर से..

जानकारी के मुताबिक, इंडो नेपाल बार्डर पर भारत की ओर से स्मैक व नशीली दवाएं नेपाल की ओर से चरस, अफीम, गांजा हड्डियों का चूरा, चीन निर्मित मानव अंग, मानव तस्करी, विदेशी सुपारी व चाइनीज कॉस्मेटिक आदि को भारी तस्करी नेपाल से हो रही है। बैठकों के बाद इनपर कुछ लगाम लगनी चाहिए ही थी। परंतु सब बदस्तूर चल रहा है। बैठकों में भारत नेपाल के क्षेत्रीय सीमावर्ती सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों व बुद्धिजीवियों को बैठने की अनुमति नही होती। पत्रकारों को बुलाया तो गया। परंतु दो घंटे तक प्रतीक्षालय में बैठाए रखा गया। बैठक में किन सीमावर्ती समस्याओं पर मंथन हुआ या कार्यान्यवन के लिए क्या समाधान तलाशे गए। इसकी जानकारी तक पत्रकारों को नही दी गई। किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने पत्रकारों से वार्ता तक नही की। वार्ता की जाती तो पत्रकार सीमावर्ती समस्याओं के बारे में पूछते। सामुहिक भोज के यह बैठक जैसे होती आयी है वैसे ही सम्पन्न हो गयी।

Ax-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता, शुभांशु शुक्ला बने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय

Ayodhya Crime: रामनगरी में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, जानें पूरा मामला

 

 

 

Location : 
  • Bahraich

Published : 
  • 26 June 2025, 9:00 PM IST