Bahraich News : जायरीनों को रोकने के लिए आवंटित हुई फोर्स, पढ़ें पूरी खबर

विश्व प्रशिद्ध दरगाह मेले की जिला प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने के बाद 15 तारीख से आने वाले जायरीनों को रोकने के लिए फ़ोर्स को आवंटित किया गया।

Updated : 13 May 2025, 4:19 PM IST
google-preferred

बहराइच: जनपद में लगने वाले विश्व प्रशिद्ध दरगाह मेले की जिला प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने के बाद 15 तारीख से आने वाले जायरीनों को रोकने के लिए फ़ोर्स को आवंटित किया गया है। वही जिन जनपदों से मेले में बारात लेकर आते थे उन जनपदों के जिलाधिकारी व एसपी को पत्र लिखकर उन्हें जनपद में ही रोकने की बात कही गयी है।

क्या है पूरा मामला

बहराइच में हजरत सैय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर आगामी 15 मई से एक माह 15 जून तक विश्व प्रशिद्ध मेला लगता है। इस मेले की अनुमति इस बार जिला प्रशासन की ओर से नही दी गयी है। संभल में लगने वाले नेजा मेले पर जिला प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने के बाद हिन्दू संगठनों द्वारा बहराइच में लगने वाले मेले की भी अनुमति न देने की बात कहकर प्रदर्शन किया था वहीं बीते 20 मार्च को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मिहींपुरवा में बनी नवनिर्मित तहसील के उद्घाटन के दौरान सैय्यद सालार मसूद गाजी को विदेशी आक्रांता बताकर महिमा मंडन न करने की बात कही थी। जिसके बाद से ही मेला न लगने की कयास शुरू हो गयी थी।

बीते 26 अप्रैल को जिला प्रशासन की ओर से भी अनुमति न मिलने के बाद दरगाह प्रबंध समिति ने उच्च न्यायालय में इसको लेकर बाद दायर किया है जिसपर 14 तारीख को फैसला आना है। वही जायरीनों को रोकने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन द्वारा देवरिया कुशीनगर महाराजगंज बस्ती संत कबीर नगर व सिद्धार्थ नगर से पुलिस जवानों को भेजा गया है।

जगह-जगह पर लगे बैरियर

अगर बात की जाए तो देवरिया से दो निरीक्षक, पांच उपनिरीक्षक, चार महिला उप निरीक्षक, 68 मुख्य आरक्षी व आरक्षी महिला व पुरुष, दो उप निरीक्षक, यातायात तीन मुख्य आरक्षी व आरक्षी यातायात व एलआईयू से तीन हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, कुशीनगर से पांच उप निरीक्षक, चार उप निरीक्षक महिला,68 मुख्य आरक्षी, आरक्षी,दो उपनिरीक्षक यातायात, 10 मुख्य आरक्षी, आरक्षी यातायात, एक उपनिरीक्षक एलआईयू व तीन हेड कांस्टेबल,कांस्टेबल एलआईयू समेत सभी जनपदों से कुल सात निरीक्षक, 20 उपनिरीक्षक,12 उप निरीक्षक महिला, 330 मुख्य आरक्षी, आरक्षी, 50 मुख्य आरक्षी, आरक्षी महिला, 12 उपनिरीक्षक यातायात, 38 मुख्य आरक्षी, आरक्षी यातायात, छह उप निरीक्षक एलआईयू, 18 हेड कांस्टेबल,कांस्टेबल एलआईयू कुल मिलाकर 493 पुलिसकर्मियों को जनपद में भेजा गया है इनके द्वारा जगह-जगह पर लगे बैरियर पर आने वाले जायरीनों को रोका जाएगा।

वही देवीपाटन मंडल के श्रावस्ती, गोंडा व बलरामपुर से भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला प्रशासन द्वारा साफ आदेश दिए गए है कि किसी भी जायरीन को जनपद की सीमा में नही आने देना है। जिसको लेकर जनपद की सभी सीमाओं पर बैरियर लगाकर आने वालों की जांच की जा रही है।

 

 

Location : 
  • Bahraich

Published : 
  • 13 May 2025, 4:19 PM IST