Bahraich: एक टक्कर और खत्म हो गई जिंदगी, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो परिवारों में मातम

बहराइच में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। नानपारा इलाके में तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 September 2026, 6:45 AM IST
google-preferred

Bahraich: कोतवाली नानपारा इलाके में शुक्रवार देर रात सड़क हादसा हो गया। इस दुखद हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक ककरहा बोधवा गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।

मृतकों की पहचान उनके पास मौजूद आधार कार्ड से ककरहा बोधवा गांव निवासी अनुज (25) और प्रमोद (28) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक रात 9:30 के आसपास नानपारा से अपने गांव को बाइक से जा रहे थे तभी ककरहा गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों मरणासन्न हालत में पहुंच गए। टक्कर लगने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया गया।

पुलिस का बयान

अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों की मौत की पुष्टि करने के बाद उनके पास मिले कागजात से परिजनों को फोन किया तो परिवार के संतोष, राकेश और ननकई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गुरूसेन सिंह ने बताया कि अस्पताल से दोनों युवकों की मौत के संबंध में मेमो प्राप्त हुआ है। हादसे की जांच की जा रही है।

फतेहपुर में पांच रुपये के लिए बनी बेरहम जबकि बहराइच में जिगर के टुकड़े को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ी मां

मामले में पुलिस की कार्रवाई

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि पुलिस अब हादसे वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस फरार चालक और वाहन का पता लगाने में जुटी हुई है।

Location :  Bahraich

Published :  19 September 2026, 6:42 AM IST

Advertisement