हिंदी
अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ (img: Dynamite News)
Badaun: उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान के अकबराबाद स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा और नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ोलिया पट्टी तासौल निवासी 35 वर्षीय रिहाना पत्नी सलमान को प्रसव पीड़ा होने पर अकबराबाद स्थित सेवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, अस्पताल में प्रसव के दौरान रिहाना और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई।
अचानक हिलने लगी धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में महसूस हुए भूकंप के झटके
बताया जा रहा है कि रिहाना का यह पांचवां बच्चा था। उसके पहले चार बेटियां हैं, जिनमें सबसे छोटी बेटी करीब तीन साल की है। परिजनों के मुताबिक, रिहाना और सलमान की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। परिवार पांचवें बच्चे के जन्म को लेकर खुश था, लेकिन प्रसव के दौरान हुई इस घटना से परिवार में मातम पसर गया।
जच्चा-बच्चा की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है। उनका यह भी आरोप है कि घटना के बाद संबंधित डॉक्टर मौके से चला गया और अस्पताल में मौजूद नहीं मिला।
अचानक हिलने लगी धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में महसूस हुए भूकंप के झटके
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। मामले में मौत की वास्तविक वजह और अस्पताल की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Budaun
Published : 7 October 2026, 12:58 AM IST
Topics : Badaun News Today crime news UP News