‘फूलन देवी बनकर बदला लूंगी’… जलती झोपड़ी के वीडियो के बाद महिला का धमकी भरा वीडियो वायरल

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में जलती झोपड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। युवती ने पुलिस और लेखपाल पर आग लगाने का आरोप लगाया है। मामले से जुड़ा महिला का धमकी भरा वीडियो भी वायरल है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 October 2026, 3:58 PM IST

Badaun: उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले के थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव लाभारी से एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में एक युवती पुलिस और लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही है। युवती का दावा है कि पुलिस और राजस्व टीम जबरन उसके घर में दाखिल हुई और झोपड़ी में आग लगा दी।

जलते घर का वीडियो बनाकर लगाए आरोप

वायरल वीडियो में युवती अपने जलते हुए झोपड़ी को दिखाते हुए पुलिस और लेखपाल पर आरोप लगाती दिखाई दे रही है। उसका कहना है कि बिना किसी नोटिस के उसकी झोपड़ी को निशाना बनाया गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: स्मित मच्छार की आचार्य रामचंद्र दास ने की सराहना, कहा- भारत की धरती अपने साहस और समर्पण के लिए जानी जाती

महिला का धमकी भरा वीडियो भी वायरल

इसी मामले से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला आग लगने की घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती और एक व्यक्ति को धमकाती नजर आ रही है।

वीडियो में महिला गुस्से में आग लगने की जगह को लेकर सवाल करती सुनाई दे रही है। इसके बाद वह धमकी भरे अंदाज में बातचीत करती है। महिला के तेवरों को देखते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे ‘फूलन देवी’ वाले अंदाज से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: क्या पता था कि हॉटसीट पर बैठकर बिग बी खुद मांग लेंगे पूरे गांव से माफी? प्रतापगढ़ के बेटे ने KBC में रचा इतिहास

वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दोनों वीडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में दिखाई दे रही महिला की पहचान और घटना की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर भी फिलहाल पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस और प्रशासन की ओर से भी इस मामले में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

फिलहाल कादरचौक क्षेत्र से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है। आग लगने की वास्तविक वजह क्या थी और पुलिस-लेखपाल पर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Location :  Badaun

Published :  3 October 2026, 3:58 PM IST