हमीरपुर में हैवानियत, शादी के लिए ब्यूटी पार्लर से लौट रही थीं युवतियां दहशत में

हमीरपुर के राठ में बाइक सवार कुछ अज्ञात लोगों ने एक कार में सवार दो युवकों को खींचकर बेल्टों से पीटा, जिससे वे घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब युवक ब्यूटी पार्लर से युवतियों को लेकर लौट रहे थे

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 May 2026, 7:39 PM IST

Hamirpur News:  हमीरपुर के राठ में बाइक सवार कुछ अज्ञात लोगों ने एक कार में सवार दो युवकों को खींचकर बेल्टों से पीटा, जिससे वे घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब युवक ब्यूटी पार्लर से युवतियों को लेकर लौट रहे थे। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरी खबर?

महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के रायनपुर निवासी जितेंद्र पुत्र ऋषिकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह राठ कोतवाली के औंता गांव में अपनी रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने आए थे। रात में वह जगत सिंह के साथ ब्यूटी पार्लर के काम से राठ गए थे।

गोरखपुर विकास को मिलेगी नई रफ्तार: आईएएस अभिनव गोपाल ने संभाला जीडीए उपाध्यक्ष का पदभार

पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए अज्ञात

जितेंद्र के अनुसार, ब्यूटी पार्लर से युवतियों को तैयार कराकर औंता गांव लौटते समय राठ कोतवाली क्षेत्र में सरसई रोड पर पहले पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद हमलावरों ने अपनी बाइक कार के सामने खड़ी कर दी।

आईएएस अजय जैन बने गोरखपुर के नए नगर आयुक्त, विकास और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर

मारपीट में दोनों युवकों को चोटें

जितेंद्र ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें गाड़ी से बाहर खींचकर बेल्टों से पीटा। उन्होंने खेत की ओर दौड़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद हमलावरों ने जगत सिंह को भी कार से बाहर निकाला, नाले में गिराया और बेल्टों से मारा। इस मारपीट में दोनों युवकों को चोटें आई हैं। राठ कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि घायल युवकों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Location :  हमीरपुर

Published :  6 May 2026, 7:39 PM IST