हिंदी
इलाहाबाद उच्च न्यायालय (IMG: Pinterest)
Prayagraj: प्रयागराज में लगातार बारिश की वजह से हालत काबू से बाहर पहुंच गए है। रामबाग रेलवे स्टेशन के 3 ट्रैक डूब गए। इसके चलते तीनों प्लेटफॉर्मों पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। इसके अलावा सैकड़ों घर पानी में डूब गए। जिसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में चिंता जाहिर करते हुए बड़ा एक्शन लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के डीएम मनीष वर्मा और नगर आयुक्त को तलब किया है। इनसे सवाल पूछा है कि हर साल शहर में होने वाले जलभराव को रोकने के लिए क्या योजना है?
Location : Prayagraj
Published : 18 August 2026, 8:08 PM IST