अमेठी में दिनदहाड़े फायरिंग: वृद्ध की हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी के जगदीशपुर क्षेत्र में 70 वर्षीय हीरालाल द्विवेदी की सुबह शौच के लिए जाते समय अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना स्थल से चार खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 8 June 2026, 1:42 PM IST

Amethi: अमेठी में एक वृद्ध की सोमवार को सुबह को गांव के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया एवं जांच की कार्यवाही में जुट गई है।

अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग

जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लोडियावां निवासी हीरालाल द्विवेदी उम्र लगभग 70 वर्ष सोमवार को सुबह शौच गए थे। जहां अज्ञात बदमाशों ने हीरालाल द्विवेदी के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दिया। जिसमें हीरा लाल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। अनन-फानन में परिजनों ने हीरालाल को जगदीशपुर सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नशेड़ी भाई के बाद बहनों ने संभाला धंधा, स्मैक की ‘खिलाड़ी’ बनकर पहुंचीं पुलिस के हत्थे; पढ़ें इनकी पूरी कहानी

पुलिस अधीक्षक जांच में जुटे

मृतक के परिजन ने डायल 112 पर घटना की सूचना दिया। जानकारी होते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।बदमाशों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने कई टीमें लगा दी है।

अलीनगर हत्याकांड: मनोज कुमार हत्याकांड में बिहार का शूटर गिरफ्तार, 24 घंटे में ऐसे हुआ मामले का खुलासा

 बरामद हुए चार खोखे

मृतक के परिजन जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि उनके दादा आज सुबह शौच के लिए गए थे। इस दौरान किसी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दिया। उन्होंने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं था। मौके पर चार खोखे बरामद हुए है।

पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी मुसाफिर खाना अतुल सिंह ने बताया कि आज सुबह जितेंद्र द्विवेदी ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव का पंचनामा करवा कर मामले की जांच में जुट गई है।

Location :  Amethi

Published :  8 June 2026, 1:42 PM IST