“मम्मी अब नहीं बोलेगी?” चीखती रही मासूम बेटी, चाचा की हैवानियत ने छीन ली मां की छांव

अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में विवाहिता का खून से लथपथ शव घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। नाबालिग बेटी ने पुलिस को बताया कि विवाद के दौरान चाचा ने उसकी मां को मार दिया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 20 August 2026, 7:38 PM IST
google-preferred

Amethi: अमेठी में गुरुवार को एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। जहां एक विवाहिता का रक्त रंजीत शव संदिग्ध परिस्थितियों उसके घर के अंदर पड़ा मिला। मृतका के परिजन ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कठोर कार्यवाही की मांग कर रहे है। मृतका की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच एवं विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

घर के अंदर मिला विवाहिता का शव

जिले के जामो थाना क्षेत्र के पूरे दीवान निवासी पूनम 25 वर्षीय पत्नी शिवा का उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। मृतका के गले पर धार दार हथियार से वार के निशान दिखाई पड़ रहे है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। वहीं मामला गंभीर देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अन्य विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

Amethi News: एक महीने पहले मायके आकर बोली थी- ‘ये लोग मुझे मार डालेंगे’, अब ससुराल में फंदे पर मिली लाश

नाबालिग बेटी ने चाचा पर लगाया आरोप

मृतका की नाबालिक बेटी ने पुलिस को बताया कि मम्मी का चाचा से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान चाचा ने मेरी मम्मी को मार डाला। पुलिस मृतका के नाबलिक बेटी के बयान को भी जांच में शामिल कर जांच आगे बढ़ा रही है।

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप

मृतका की मां सावित्री ने बताया उसके ससुराल वालों ने घटना की जानकारी दिया। घटना की जानकारी होते ही हम लोग परेशान हो गए। सावित्री ने ससुराल वालों पर हत्या करने आरोप लगाते हुए हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग किया है। उसने बताया कि अभी कल शाम को ही हमारी बेटी ससुराल गई थी। रात में फोन पर बात हुई थी। उसने बताया कि खाना पीना हो गया है और आज उसके मौत की खबर आई।

Amethi News: एसपी सरवणन टी. को प्रशंसा चिह्न गोल्ड, ऑपरेशन चक्रव्यूह से अपराध नियंत्रण में मिली बड़ी सफलता

पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

सावित्री ने आगे बताया इनके घर वाले कह रहे हैं कि उसने चाकू से अपने आप को मार लिया। आगे उसने बताया कि देख कर ऐसा नहीं लगता कि उसने स्वयं अपने ऊपर वार किया होगा। उसका मोबाइल भी गायब है। एक पांव का पायल भी गायब है। उसका आरोप है कि ससुराल वाले उसकी हत्या कर दिए। उसका पति रोजी रोटी के लिए सूरत में रहता है। उसने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग किया है। मृतका के पिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया गया है। मौत की असली वजह पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद पता चलेगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Location :  Amethi

Published :  20 August 2026, 7:38 PM IST

Related News

Advertisement