हिंदी
छात्राओं के साथ बैठकर खाया खाना (img: Dynamite News)
Amethi: पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर में जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निरीक्षण के दौरान उस समय खास तस्वीर देखने को मिली, जब उन्होंने छात्राओं के बीच बैठकर भोजन किया। डीएम ने खुद खाना खाकर भोजन की गुणवत्ता परखी और मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मंगलवार को विद्यालय के स्थलीय निरीक्षण पर पहुंचे जिलाधिकारी ने सबसे पहले मेस का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और मेन्यू की जानकारी ली। इसके बाद डीएम स्वयं छात्राओं के बीच बैठ गए और उनके साथ भोजन किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और प्रधानाचार्या को निर्देश दिया कि छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए।
ये भी पढ़ें: दिव्या मित्तल ही नहीं यूपी के कई IAS अफसरों ने भी राजनीति में रखा कदम; खट्टा-मीठा रहा अनुभव
डीएम ने छात्रावास का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति देखी। प्रधानाचार्या गीता वर्मा ने छात्रावास में कुछ तख्तों की कमी की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय अथवा उपलब्ध अन्य फंड से आवश्यक तख्तों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कक्षाओं में भी पहुंचे और छात्राओं से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और छात्राओं की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम ने शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका भी देखी और सभी शिक्षकों को प्रतिदिन समय से विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
ये भी पढ़ें: बिहार MLC चुनाव में BJP का बड़ा ऐलान, 4 सीटों पर चेहरे तय; नवल किशोर यादव फिर मैदान में
छात्राओं से की बातचीत
जिलाधिकारी ने विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा विद्यालय परिसर में उगी बड़ी घास को कटवाने और पूरे परिसर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए।
Location : Amethi
Published : 29 September 2026, 5:06 PM IST
Topics : amethi news DM Amethi Inspection UP News