अमेठी में घर से निकली किशोरी पहुंची जंगल, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

अमेठी में एक छोटी सी नाराजगी ने परिवार को चिंता में डाल दिया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी अनहोनी टल गई। घर से निकली किशोरी को पुलिस ने घंटों की तलाश के बाद जंगल से सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 August 2026, 4:07 AM IST
google-preferred

Amethi: पुलिस ने अप्रेशन मुस्कान के तहत एक किशोरी को दस घंटे के अंदर घने जंगल से ढूंढ निकाला। नाबालिक किशोरी अपने परिजनों की डांट फटकार से आहत होकर अपने घर से जंगल की तरफ चली गई थी। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए बच्ची को परिजनों के सुपर्द कर दिया।

पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन ने शनिवार को देर बताया कि शनिवार को दोपहर करीब 12.00 बजे पीआरवी के माध्यम से थाना बाजार शुक्ल पर सूचना प्राप्त हुई कि कॉलर की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चली गयी है।

हरखू मऊ के जंगल की तरफ जाने का लगा सुराग

पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल टीमें गठित कर दिया।ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना बाजार शुक्ल पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुट गई।इसी बीच पुलिस टीम को जानकारी मिली कि उक्त बालिका हरखूमऊ के जंगल की तरफ जाने की बात कह रही थी।

‘किसकी बेटी, किसकी सुहागन?’ सन्नाटे में गुम हुआ एक महिला का वजूद, अमेठी में लावारिस शव मिलने से हड़कंप

जंगल से किशोरी किया बरामद

प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा 02 टीमों का गठन कर तथा सर्विलांस टीम की सहायता लेकर जंगल में उक्त बालिका को खोजने का प्रयास किया गया । काफी देर तलाश करने के उपरान्त कॉलर की पुत्री एक पेड़ के पास सकुशल छिपी हुई मिली ।

“इन्होंने मेरी बिटिया रानी को मार दिया”… जब अमेठी नर्सिंग छात्रा हत्याकांड में सुनी मां की आवाज तो पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

पुलिस ने काउंसलिंग कर किशोरी को किया सुपुर्द

पुलिस ने आगे बताया कि पूछताछ करने पर उक्त बालिका द्वारा बताया गया कि वह घरवालों के डाटने-फटकारने के कारण घर से नाराज होकर जंगल की तरफ भाग आयी थी । पुलिस द्वारा उक्त बालिका के परिजनों को सूचना दी गयी एवं थाने पर बुलाकर परिजनों एवं बालिका की काउन्सलिंग के उपरान्त बालिका को परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। बालिका के परिजनों द्वारा अमेठी पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

Location :  Amethi

Published :  30 August 2026, 3:07 AM IST

Advertisement