सुहागरात से पहले टूटा दूल्हे का सपना! शादी के अगले ही दिन दुल्हन ने किया ऐसा कांड, उड़ गए होश

अलीगढ़ में एक युवक की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब नई नवेली दुल्हन ने ऐसा कदम उठा लिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शादी के कुछ घंटे बाद ही घर में हड़कंप मच गया और परिवार के होश उड़ गए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 May 2026, 10:19 AM IST
google-preferred

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से शादी के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को शादी का सपना दिखाकर लाखों की चपत लगा दी गई। आरोप है कि शादी के अगले ही दिन दुल्हन घर से जेवरात लेकर फरार हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह मामला अलीगढ़ के सवाई रघुनाथपुर गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित युवक पुनीत शर्मा ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए शादी कराने वाले दो मध्यस्थों पर धोखाधड़ी और रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है।

शादी कराने के नाम पर लिए एक लाख रुपये

पीड़ित पुनीत शर्मा के मुताबिक, उसके परिचित सौदान सिंह और राजीव शर्मा निवासी गौमत ने उसकी शादी कराने का भरोसा दिलाया था। दोनों ने शादी का पूरा इंतजाम कराने की बात कहकर उससे एक लाख रुपये नकद ले लिए। पुनीत का आरोप है कि छह मई को गांव के एक मंदिर में उसकी शादी आंचल नाम की युवती से कराई गई, जो सोनभद्र की रहने वाली बताई गई थी। शादी के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह रिश्ता एक बड़ी साजिश साबित होगा।

वाराणसी पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: SOG-2 भंग, मिर्जामुराद थाना और रोडवेज चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

पहली ही रात जेवर लेकर हुई फरार

पीड़ित के अनुसार, शादी की पहली रात के बाद ही दुल्हन अचानक घर से गायब हो गई। जब परिवार वालों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई है। इनमें सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल, बिछुआ और अन्य कीमती सामान शामिल थे। परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने शादी कराने वाले दोनों मध्यस्थों से संपर्क किया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने मदद करने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी।

CCTV फुटेज से खुला बड़ा सुराग

मामले में नया मोड़ तब आया जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में कथित दुल्हन एक कार में बैठकर जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद परिवार को शक हुआ कि पूरी शादी एक सुनियोजित ठगी का हिस्सा थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Etah Encounter: चेकिंग के दौरान पुलिस पर दागी गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ शातिर रफीक बंजारा

बढ़ रहे हैं शादी के नाम पर ठगी के मामले

विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के वर्षों में शादी के नाम पर धोखाधड़ी के मामलों में तेजी आई है। ऐसे मामलों में फर्जी रिश्ते तय कर लोगों से पैसे और जेवर ठग लिए जाते हैं। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि शादी से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें और किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

Location :  Aligarh

Published :  17 May 2026, 10:19 AM IST

Advertisement