हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Img: Google)
पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी पूरन सिंह की बेटी शिवानी का गांव के ही एक सजातीय युवक से काफी समय से प्रेम संबंध था। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर रोक लगा दी। शिवानी को घर में कड़ी निगरानी में रखा जाने लगा, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। उसने परिवार से साफ कह दिया था कि वह शादी करेगी तो सिर्फ अपने प्रेमी से ही करेगी। बेटी की इसी जिद से पिता बेहद नाराज था।
बताया जा रहा है कि 17 मई 2026 की शाम पूरन सिंह बेटी शिवानी को किसी काम का बहाना बनाकर खेत पर ले गया। वहां सुनसान जगह पर उसने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खेत में गहरा गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया ताकि किसी को घटना की भनक न लगे। घर लौटने के बाद उसने परिवार और गांव वालों को गुमराह करने की कोशिश की।
दो दिन बाद जब शिवानी अचानक गायब दिखी तो गांव में चर्चा शुरू हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को बीमारी से मौत की कहानी सुनाता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल के साथ खेत पहुंची। खुदाई के दौरान मिट्टी में दबा शिवानी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
जिम ट्रेनिंग के बहाने महिलाओं को फंसाया, धर्मांतरण तक का दबाव: मिर्जापुर का सनसनीखेज मामला
खैर क्षेत्राधिकारी Sanjeev Tomar ने बताया कि आरोपी पिता पूरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका की मां लता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Location : Aligarh
Published : 20 May 2026, 11:15 AM IST
Topics : Aligarh Honour Killing Case Body Buried Inside Field Father Killed Daughter Aligarh Khair Police Action Murder UP News