Akhilesh Yadav Tazeen Fatma Statement: आजम परिवार को कब मिलेगा न्याय? सपा चीफ अखिलेश यादव ने दिया ये बड़ा बयान

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंजीम फातिमा के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि अब उन्हें न्याय तभी मिल सकता है जब ये सरकार बदलेगी, उनके साथ अन्याय हो रहा है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 28 June 2025, 12:01 PM IST
google-preferred

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा अपने बेटों के साथ उनसे मिलने सीतापुर जेल पहुंची थीं। जेल में सपा नेता से मुलाकात के बाद तंजीम फातिमा ने एक ऐसा बयान दिया जिसने उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। सपा नेता आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने मुलाकात के बाद कहा था कि उन्हें किसी से कोई उम्मीद नहीं है, उन्हें सिर्फ अल्लाह से उम्मीद है। अब उनके इस बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंजीम फातिमा के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि अब उन्हें न्याय तभी मिल सकता है जब ये सरकार बदलेगी, उनके साथ अन्याय हो रहा है। हम सब ईश्वर और भगवान में विश्वास रखते हैं, ईश्वर और भगवान में सबकी आस्था है। न्याय तभी मिलेगा जब सरकार बदलेगी या फिर ईश्वर से। इसके साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरएसएस के बयान पर कहा कि जो लोग आरक्षण और संविधान के खिलाफ हैं, जब वो सीधे तौर पर आरक्षण खत्म करने की बात नहीं कर सकते।

तब वो समाजवाद शब्द हटाने की बात करते हैं। जिनके दिमाग में नफरत और नकारात्मक राजनीति भरी हुई है, जो समाज को बांटकर और दीवारें खड़ी करके राजनीति करना चाहते हैं, जो जाति और धर्म में बैठना चाहते हैं, वे समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जब भाजपा बन रही थी, तब इस बात पर बहस हुई थी कि क्या भाजपा आरएसएस की विचारधारा पर काम करेगी और क्या वह पूंजीवाद को बढ़ावा देगी। फिर चर्चा हुई कि वह समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को स्वीकार करेगी, फिर तय हुआ कि भाजपा इसे अपनाएगी।

अगर वह अपनी स्थापना के समय की बातों को नहीं मानती है, तो वह भाजपा नहीं है। सीएम योगी को समझा जा सकता है कि वह आरएसएस के बयान का समर्थन करेंगे, क्योंकि वह भाजपा के सदस्य नहीं रहे हैं और न ही बनना चाहते हैं, यह मजबूरी है क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री बनना है और चुनाव लड़ना है। चुनाव आयोग पर सीएम ममता बनर्जी के आरोप पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पिछले दरवाजे से कुछ भी कर सकती है। वह किसी से भी हाथ मिला सकती है। उसे डिलीट कर दिया गया। सपा ने सबूत दिए लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं आया। कुंदरकी चुनाव में भी सीसीटीवी में कैद हुआ कि कैसे पुलिस ने वर्दी उतारकर वोट डाले। ममता बनर्जी अगर कुछ कह रही हैं तो इसका मतलब है कि बीजेपी कोई साजिश रच रही है। लोकतंत्र रहेगा तो संविधान रहेगा और हमारे अधिकार रहेंगे। बीजेपी चुनाव आयोग के साथ मिलकर कोई साजिश रच रही है, स्कूल बंद करने के बहाने जो बूथ बंद किए जा रहे हैं, उससे विपक्ष को ज्यादा वोट मिलने में मदद मिली है।

Location :