आगरा में तेज रफ्तार का कहर, एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटा सहित तीन गंभीर घायल

आगरा में रविवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। एत्मादपुर के खंदौली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, वहीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 August 2026, 4:35 AM IST
google-preferred

Agra: जनपद  में रविवार देर रात भीषण हादसा हो गया। एत्मादपुर में खंदौली मार्ग पर अज्ञात वाहन की दो बाइक में टक्कर से दंपती की मौत हो गई, जबकि बेटा सहित तीन गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार मृतक अपने रिश्तेदार के यहां से एक गमी से लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ।

हाथरस से एक गमी से होकर लौट रहे थे दंपति

पीड़ित जयकुमार ने बताया कि वो अपनी मां  व पिता सहित रिश्तेदार के साथ बाइक से हाथरस से एक गमी से होकर लौट रहे थे। एत्मादपुर खंदौली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें उसके माता पिता की मौत हो गई।

यूपी में सपा नेता ने गड्ढ़े में उतरकर नापी विकास की गहराई, आगरा में धंसी सड़क पर सियासी बवाल

हादसे में मृतकों की पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान फिरोजाबाद के थाना सिंघी निवासी विनोद शर्मा और उनकी पत्नी स्नेहलता शर्मा के रूप में हुई है। वहीं हादसे में गौरव, ममता, जय कुमार शर्मा घायल हो गए।

यूपी में सपा नेता ने गड्ढ़े में उतरकर नापी विकास की गहराई, आगरा में धंसी सड़क पर सियासी बवाल

मामले में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया  कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक को सीज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Location :  Agra

Published :  10 August 2026, 4:25 AM IST

Advertisement