हिंदी
आगरा हत्याकांड का चौंकाने वाला सच! (Img: Pinterest)
Agra: आगरा में सामने आए सनसनीखेज मामले में पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पति सुरेंद्र की हत्या की मुख्य वजह शराब की लत, घरेलू विवाद और लगातार झगड़ा था। पुलिस के अनुसार पत्नी रूबी ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया और किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता नहीं पाई गई है।
जांच में सामने आया कि सुरेंद्र कई वर्षों से काम नहीं कर रहा था और शराब के नशे में आए दिन घर में विवाद करता था। पत्नी रूबी सिलाई का काम कर घर चलाती थी, लेकिन पति पैसों को लेकर भी विवाद करता था। बच्चों के सामने भी झगड़े होते थे, जिससे परिवार तनाव में रहता था।
पुलिस पूछताछ के अनुसार 17 मई की रात सुरेंद्र ने शराब पी और खाना खाया। इसी दौरान पत्नी ने कथित तौर पर खीर में नींद की गोलियां मिलाकर उसे दे दीं। कुछ देर बाद सुरेंद्र सो गया और रात में ही उसकी मौत हो गई। बाद में पत्नी ने उसकी मौत की पुष्टि की।
आरोप है कि हत्या के बाद महिला ने शव को छिपाने के लिए बाथरूम में गड्ढा खोदा और उसमें लाश को दफन कर दिया। इसके बाद ऊपर से मलबा, नमक और सीमेंट डालकर फर्श को दोबारा तैयार कराया गया ताकि किसी को शक न हो। मजदूरों की मदद से बाथरूम का नया फर्श बनवाया गया।
डीसीपी सिटी के अनुसार प्रारंभिक जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने नहीं आई है। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए लगाया गया है और क्राइम सीन रीक्रिएशन की तैयारी भी की जा रही है ताकि घटना की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट हो सके।
ब्याज के पैसों का विवाद बना खूनी खेल! चंदौली में लाठी-डंडों के बाद चली गोली, CCTV में कैद हुई वारदात
मामले के बाद परिवार में मातम पसरा है। बेटियों का कहना है कि पिता की स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन मां को यह कदम नहीं उठाना चाहिए था। अब बेटियां और परिवार भविष्य को लेकर असमंजस में हैं और मामले की जांच जारी है।
Location : Agra
Published : 6 July 2026, 11:10 AM IST
Topics : Agra news crime news UP Murder Case