ये कोई फिल्म नहीं, हकीकत है! खाड़ी देश में कमाई 58 लाख रुपये, लौटे तो मिला ऐसा धोखा कि उड़ गए होश

फतेहपुर में एक प्रवासी मजदूर के साथ हुए बड़े धोखाधड़ी मामले ने सबको हैरान कर दिया है। खाड़ी देश में सालों मेहनत कर कमाए लाखों रुपये वापस लौटने पर गायब मिले। आरोप है कि पत्नी और साले ने मिलकर पूरी रकम और जमीन के नाम पर बड़ा खेल कर दिया। अब पीड़ित सुरक्षा और न्याय की गुहार लगा रहा है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 July 2026, 5:58 PM IST
google-preferred

Fatehpur: फतेहपुर जिले से सामने आया यह मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगता। एक प्रवासी मजदूर, जो वर्षों तक खाड़ी देश के दमाम में मेहनत कर पैसा कमाता रहा, जब अपने वतन लौटा तो उसे अपनी ही जिंदगी का सबसे बड़ा झटका मिला। पीड़ित का आरोप है कि उसकी मेहनत की कमाई यानी करीब 58 लाख रुपये उसकी पत्नी और साले ने मिलकर हड़प लिए। यही नहीं, जब उसने अपने पैसों और जमीन का हिसाब मांगा तो उसे जान से मारने की धमकी तक दे दी गई।

पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

मामले से परेशान पीड़ित मोहम्मद सलमान खान सीधे एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की मांग की। उन्होंने लिखित शिकायत में बताया कि वह करीब 10 साल तक विदेश में रहकर काम करता रहा और हर कमाई घर भेजता था। लेकिन जब वह वापस आया तो पता चला कि उसकी भेजी हुई रकम से जमीन खरीदी गई, जिसे अब पत्नी और साले ने अपने नाम पर करवा लिया है।

जमीन और पैसों को लेकर बढ़ा विवाद

पीड़ित का आरोप है कि उसके साले ने योजना के तहत उसकी पत्नी के साथ मिलकर पूरी रकम को अपने नियंत्रण में ले लिया। जब उसने हिसाब मांगना शुरू किया तो मामला बिगड़ गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान उसे धमकाया गया और कहा गया कि अगर ज्यादा सवाल किए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इससे पीड़ित और उसके परिवार में डर का माहौल बन गया है।

सिया, सोनम और रूबी से भी आगे निकली फतेहपुर की प्रीति! सोते पति के साथ कर डाला ऐसा कांड, पूरे गांव में मचा दिया हड़कंप

पुराने मामलों का भी जिक्र

पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि यह पहली बार नहीं है जब उसके साथ ऐसा हुआ हो। उसका कहना है कि साल 2009 में भी कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में इसी तरह की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, जिसमें वही लोग शामिल थे। इस बार मामला और गंभीर इसलिए हो गया क्योंकि इसमें बड़ी रकम और संपत्ति शामिल है।

थाने से लेकर एसपी तक पहुंचा मामला

पीड़ित ने स्थानीय स्तर पर सुनवाई न मिलने के बाद एसपी कार्यालय का रुख किया। उसने अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए पूरे मामले की जांच कराने की अपील की है। एसपी ने शिकायत प्राप्त करने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

वन स्टॉप सेंटर भर्ती में एजेंसी पर गिरी डीएम की गाज! धांधली और देरी की शिकायत पर नोटिस, ब्लैकलिस्ट की तैयारी

पीड़ित की अपील और आगे की उम्मीद

मोहम्मद सलमान खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने वर्षों तक मेहनत करके यह पैसा कमाया था, लेकिन अब वह पूरी तरह टूट चुके हैं। उनका कहना है कि अगर समय पर न्याय नहीं मिला तो उनका जीवन और भी मुश्किल हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दस्तावेजों और संपत्ति के रिकॉर्ड की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। 

Location :  Fatehpur

Published :  6 July 2026, 5:58 PM IST

Related News

Advertisement